फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे मेडिकल स्टोर

Mon, 23 May 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
रेलवे स्‍टेश्‍ान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ट्रेन में यात्रा के दौरान दवा की जरूरत के मद्देनजर रेलवे ने अब प्लेटफार्मों पर मेडिकल स्टोर खोलने का निर्णय लिया है। फिलहाल इस बारे में उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के स्टेशन प्रबंधकों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। पहले चरण में ‘ए-1’ और ‘ए’ दर्जे वाले रेलवे स्टेशनों को इस योजना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


अक्सर यात्रा के दौरान तबियत बिगड़ने या पहले से बीमार मरीजों को दवा की जरूरत पड़ने पर यात्री बेबस हो जाते हैं। स्टेशनों पर दवा की दुकानें न होने से उन्हें तत्काल दवाएं उपलब्ध नहीं हो पातीं। ऐसे में कभी दवा के अभाव में यात्री की जान चली जाती है। अक्सर ऐसी घटनाओं के बाद रेलवे मंत्रालय ने इस दिशा में एक कदम उठाया है।

प्लेटफार्मों पर दवा की दुकानें खोलने की तैयारी है। रेलवे सूत्रों से मिली खबरों के मुताबिक रेलवे बोर्ड ने एनसीआर में शामिल रेलवे स्टेशनों के प्रबंधकों को पत्र जारी कर इस बारे में प्रस्ताव और सुझाव मांगे हैं। हालांकि अभी यह योजना ‘ए-1’ और ‘ए’ श्रेणी के स्टेशनों पर लागू होगी। मेडिकल स्टोर के लिए औषधि नियंत्रक विभाग के लाइसेंस लेना होगा। रेलवे मेडिकल स्टोर भी उसी तरह ठेके पर चलाएगा जैसे स्टेशन पर अन्य दुकानें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन


एनसीआर में बांदा रेलवे स्टेशन भी शामिल है। साथ ही इसे ‘ए’ श्रेणी प्राप्त है। इसलिए मेडिकल स्टोर की योजना में बांदा रेलवे स्टेशन भी शामिल है। उधर, स्टेशन प्रबंधक बीपी वर्मा ने बताया कि उन्हें विभागीय पत्र मिल गया है। जल्द ही वह रेल अधिकारियों के साथ बैठक कर इस बारे में निर्णय लेंगे।

जो भी तय होगा उसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया जाएगा। वैसे गौरतलब है कि इससे पहले सुपर फास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों में जीवन रक्षक दवाओं के साथ रनिंग मेडिकल स्टाफ रखने के लिए पैरा मेडिकल प्रशिक्षण दिए जाने की योजना बनी थी। लेकिन यह ठंडे बस्ते में है। इस पर कोई अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें