फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन खुले बाजार, आयुक्त से व्यापारियों की गुहार

विज्ञापन
मिश्नर कार्यालय ज्ञापन देने आए व्यापार मंडल पदाधिकारी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। अनलॉक-2 लागू होने के बाद मंडल मुख्यालय बांदा की बाजार में दुकानें खुलने का शेड्यूल अनलॉक-1 के मुताबिक ही चल रहा है। प्रशासन ने व्यवसाय के अनुसार दुकान खुलने के दिन निर्धारित किए हैं। इस पर जिला उद्योग व्यापार मंडल ने मंडलायुक्त से अनुरोध किया है कि सभी व्यवसाय/ट्रेड की दुकानें सप्ताह में छह दिन खोलने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

गुरुवार को मंडलायुक्त कार्यालय में व्यापार मंडल के जत्थे ने आयुक्त को तीन सूत्री ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि अनलॉक-1 गाइडलाइन के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बाजार खुल रहा है, लेकिन इसमें व्यापारियों और आम लोगों को व्यवहारिक कठिनाइयां हो रही हैं।
बाजार में भीड़ का दबाव बना रहता है। संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है। व्यापारी नेताओं ने कहा कि सभी ट्रेड की दुकानें नियमित छह दिन खोलने की अनुमति दी जाए। साथ ही दुकानों का समय सुबह 9 से रात 8 बजे तक निर्धारित हो। साप्ताहिक बंदी कस्बों के अनुसार ही निर्धारित की जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश संयुक्त मंत्री चारुचंद्र खरे, मंडल अध्यक्ष विष्णू गुप्ता, जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सराफ, महामंत्री कमलेश गुप्ता, नगर प्रभारी शिवपूजन गुप्ता, नगर अध्यक्ष संतोष अनशनकारी और महामंत्री प्रेम गुप्ता तथा सब्जी मंडी संघ अध्यक्ष शाहनवाज हुसैन भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें