फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नाले में डूबने से चार बहनों के इकलौते भाई की मौत

विज्ञापन
फोटो -1- शिवा। फाइल
विज्ञापन
तिंदवारी। खौंड़ा गांव में शनिवार सुबह नाले में डूबने से 11 वर्षीय शिवा की मौत हो गई। वह घर के नजदीक खेल रहा था। बालक चार बहनों में अकेला था। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी रामराज प्रजापति का बेटा शिवा शनिवार सुबह घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक नाले में गिर गया। काफी देर तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने उसकी तलाश की। अन्य बच्चों शिवा के नाले में गिरने की जानकारी दी। उसे बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि शिवा कक्षा तीन का छात्र था। चार बहनों के बीच वह था। मां कविता और अन्य घरवाले बदहवास हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें