फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 12 फीसदी किसानों को रबी फसल में मिलेगा लाभ!

Thu, 19 Mar 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक पखवारे में कई मर्तबा बारिश और ओलावृष्टि से अपनी फसलें गवां बैठे जनपद के किसानों को बीमा राशि ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ साबित होगी। बैंकों ने मात्र साढ़े 12 प्रतिशत किसानों का रबी फसल में बीमा किया है।
विज्ञापन


जनपद में तीन लाख से ज्यादा किसान हैं और बीमा सिर्फ 39,948 किसानों का हुआ है। फसल बर्बादी से किसानों के बीच मचे कोहराम में प्रशासन और बैंक उन्हें यह दिलासा दे रहा है कि फसल बीमा योजना के तहत नुकसान की भरपाई कराई जाएगी। मगर इसके पीछे छिपी असलियत यह है कि बीमा कराने वाले किसान मात्र 12.48 फीसदी हैं।

शेष लगभग 88 फीसदी किसानों का रबी फसल में बीमा नहीं है। लिहाजा उन्हेें बीमा योजना का कोई लाभ नहीं मिलेगा। बांदा जनपद में लगभग एक लाख 40 हजार सीमांत, एक लाख 30 हजार लघु सीमांत और तकरीबन 50 हजार बड़े किसान हैं। इनकी कुल संख्या तीन लाख 20 हजार के लगभग है जबकि जनपद के सभी बैंकों ने मात्र 39,948 की फसल का बीमा किया है।
विज्ञापन


फसलों पर 1.70 अरब का है बीमा
बांदा। बारिश और ओला से बर्बाद हुई रबी की फसल में जिले के सिर्फ 39,948 किसानों का बीमा जनपद के विभिन्न बैंकों ने किया है। एक अरब 70 करोड़ 30 लाख 62 हजार रुपये बीमा राशि निर्धारित की गई है।

इसका प्रीमियम (किश्त) 6,96,35,268 रुपये है। सरकार से मिलने वाले दैवीय आपदा अनुदान की रकम से प्रीमियम की यह राशि बैंक किसानों के खाते से काट लेंगे।

रबी 2014-15 फसल के लिए जिले के नौ बैंकों ने 51,800 हेक्टेयर रकबे में बोई गई फसलों का बीमा किया है। कुल बीमा राशि एक अरब 70 करोड़ 90 लाख 62 हजार रुपये है। प्रीमियम 6,96,35,268 रुपये है। सबसे ज्यादा 26,367 किसानों की 32,226 हेक्टेयर भूमि की फसलों का 1,30,43,436 रुपये का बीमा यूपी ग्रामीण बैंकों ने किया है।

इसका प्रीमियम 5,45,52,153 रुपये है। दूसरे नंबर पर 8698 किसानों की 8735 हेक्टेयर जमीन का नौ करोड़ 71 लाख 13 हजार रुपये का बीमा डिस्ट्रिक कोआपरेटिव बैंक ने किया है। इसका प्रीमियम 49.48 लाख रुपये है।

इलाहाबाद बैंक ने 2154 किसानों की 6306 हेक्टेयर जमीन की खेती का 14,24,97,551 रुपये का बीमा किया है। इसका प्रीमियम 46,54,106 रुपये है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 1910 किसानों की 3212 हेक्टेयर खेती पर 9,31,63,257 रुपये का बीमा करते हुए 35,36,898 रुपये प्रीमियम निर्धारित किया गया है।

सेंट्रल बैंक ने 264 किसानों की 322 हेक्टेयर खेती का बीमा 2,95,54,890 रुपये में करते हुए 4,99,042 रुपये प्रीमियम निर्धारित किया है। यूनियन बैंक ने 136 किसानों की 172 हेक्टेयर भूमि का बीमा 84,42,271 रुपये में करके 3,49,509 रुपये प्रीमियम तय किया है।

बैंक ऑफ इंडिया ने 205 किसानों की 279 हेक्टेयर भूमि का बीमा एक करोड़ 72 हजार रुपये में किया है। 4,16,892 रुपये प्रीमियम निर्धारित किया है। पंजाब बैंक ने 189 किसानों की 469 हेक्टेयर खेती का 1, 55,37,160 रुपये मेें बीमा करके 6,43,225 रुपये की किश्त बांधी है।
विज्ञापन


बैंक ऑफ बड़ौदा ने 25 किसानों की 75 हेक्टेयर जमीन का बीमा 23,45,500 रुपये में किया है। इसका प्रीमियम 35,445 रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें