बांदा। लंबे समय बाद डेंगू के केस में कमी आई है। मंगलवार को जिला अस्पताल में सिर्फ एक डेंगू मरीज मिला है। जबकि 13 संदिग्ध मरीजों की जांच हुई थी।
जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि जिले में अब तक कुल 121 डेंगू केस मिल चुके हैं। मौजूदा में 12 मरीजों का इलाज चल रहा है। अन्य स्वस्थ हो चुके हैं।
उधर, स्वास्थ्य विभाग की 12 सदस्यीय टीम ने मंगलवार को डीएम कालोनी, मढिय़ा नाका, पुलिस लाइन, गूलरनाका, शंकर नगर, क्योटरा, कालूकुआं, जेल रोड आदि इलाकों में लार्वा निरोधात्मक कार्रवाई में दवा का छिड़काव व फॉगिंग की गई है। 244 घरों में जांच की गई। 1027 पात्रों (बर्तनों) में पानी भरा मिला। आठ बर्तनों में डेंगू के लार्वा पाए गए। उन्हें घरों के मालिकों को नोटिस दी गई है। (संवाद)