फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बांदाः पराली जलाने में सात किसानों पर 32,500 जुर्माना

विज्ञापन
पराली की पड़ताल करती कृषि विभाग की टीम। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। पराली जलाने की घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन सख्त है। घटनाओं पर सेटेलाइट से नजर रखी जा रही है। सेटेलाइट से मिली कुछ तस्वीरों पर जांच में दोषी मिले सात किसानों पर 32500 रुपये का जुर्माना किया गया। इसमें सर्वाधिक पांच घटनाएं बबेरू तहसील क्षेत्र की हैं।
विज्ञापन

उप निदेशक (कृषि) विजय कुमार ने बताया कि सेटेलाइट से जनपद में पराली जलाने की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। टीम भेजकर मौके की जांच कराई गई। बबेरू तहसील के पारा बन्नूबेगम गांव में धर्मेद्र व ब्रह्मलीन व दतौरा की मुन्नी देवी को पराली जलाने का दोषी पाए जाने पर 2500-2500 रुपये व खरौली के श्रीपाल पर 5000 का जुर्माना किया गया है।
इसी प्रकार अतर्रा तहसील के अतर्रा ग्रामीण के किसान गजमोती पर 15000 व सदर तहसील के फतपुरवा गांव के किसान जगतपाल के विरुद्ध 2500 रुपये का जुर्माना किया गया। उप निदेशक ने बताया कि जिले में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए 16 टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। गांव में मुनादी कराकर किसानों को पराली जलाने की बजाय उसे गोआश्रय स्थलों पर भेजने के लिए प्रेरित किया जाए। बता दें कि बेस्ट डिकंपोजर के प्रयोग से पराली को सड़ाकर कंपोस्ट खाद बनाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें