फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में एक लाख लीटर क्षमता का डेरी प्लांट बनेगा

विज्ञापन
प्रधानमंत्री द्वारा बांदा दुग्ध डेयरी के किए गए शिलान्यास का शिलापट। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मंडल मुख्यालय बांदा शहर में एक बार फिर उपभोक्ताओं को डेयरी से दूध उपलब्ध कराने की तैयारी है। बुंदेलखंड विकास पैकेज से यहां मल्टी प्रोडेक्ट डेयरी प्लांट की मंजूरी के बाद इसके निर्माण का काम शुरू हो गया है। डेयरी की क्षमता एक लाख लीटर दूध प्रतिदिन की होगी। डेयरी की लागत एक अरब 3 करोड़ 16 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

एक दशक पूर्व यहां दुग्ध डेयरी की स्थापना हुई थी। करोड़ों रुपये की मशीनें लगाई गई थीं, लेकिन कुछ ही वर्षों बाद यह फ्लाप हो गई। इसे चित्रकूट (कर्वी) स्थानांतरित कर दिया गया। अब बुंदेलखंड विकास पैकेज से उसी स्थान पर (नरैनी रोड पर मेडिकल कालेज के पास) अब मल्टी प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का निर्माण शुरू हो गया है। इसका निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है।
बांदा दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के आधुनिक तकनीक पर आधारित इस डेयरी के बारे में संघ के कर्वी (चित्रकूट) प्रधान प्रबंधक डॉ. वीके गुप्ता और स्थानीय प्रभारी छोटेलाल सिंह ने बताया कि यह डेयरी प्लांट दिसंबर 2021 में बनकर तैयार हो जाएगा और उत्पादन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि डेयरी प्लांट के शिलान्यास की रस्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 सितंबर, 2019 को मथुरा में किया था। दावा किया कि डेयरी से शहरी उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता का दूध और दूध से बने पदार्थ उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगे। साथ ही ग्रामीण स्तर पर दुग्ध विक्रय का बाजार विकसित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें