बांदा। एक इंस्पेक्टर समेत 10 सब इंस्पेक्टरों को नई जगह तैनाती मिली है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने जारी सूची में मरका थाने में तैनात रहे इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह को फतेहगंज थाने की कमान सौंपी है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी सुभाषचंद्र को मरका थाने का एसएसआई बनाया गया है।
इसी तरह से केशव राम को पैलानी से चौकी प्रभारी पपरेंदा बनाया गया है। थानाध्यक्ष फतेहगंज नीरज कुमार सिंह को अपराध शाखा भेजा गया है। पुलिस लाइन से अनिल उपाध्याय को चौकी प्रभारी बेलगांव बनाया गया है। कोतवाली नगर से संजीव कुमार चौबे को चौकी प्रभारी मर्दन नाका बनाया गया है। चौकी प्रभारी पपरेंदा अर्पित पांडेय को प्रभारी सिविल लाइन चौकी बनाए गए हैं। चौकी प्रभारी जिला चिकित्सालय रोशन लाल सरोज को चौकी प्रभारी काजीटोला बनाया गया है। काजीटोला चौकी प्रभारी अनुराग पांडेय को चौकी प्रभारी कुरसेजा बनाया गया है। पुलिस लाइन से देवेंद्र सिंह को कोतवाली नगर भेजा गया है।