फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एक शव का हुआ अंतिम संस्कार, दूसरा भेजा गया छतरपुर

Wed, 14 Feb 2024 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुरा। ट्रैक्टर पलटने से दो महिलाओं की हुई मौत पर मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। दोनों ही महिलाएं मेहनत मजदूरी करतीं थीं। एक का अंतिम संस्कार गांव में दूसरी महिला का अंतिम संस्कार मध्य प्रदेश के छतरपुर में किया जाएगा।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के बरमबाबा स्थान पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर गांव की पांच महिलाएं भंडारा खाने के लिए पैदल जा रही थीं। रास्ते में लकड़ी से लदा ट्रैक्टर अचानक पलट जाने से पांचों महिलाएं दब गईं थीं। इनमें कमला (40) और गंगा (60) की मौत हो गई थी। दोनों शवों का मंगलवार का पोस्टमार्टम कराया गया।
मृतका गंगा के पति स्व .श्यामलाल गुप्ता की मौत हो चुकी है। गंगा के पास 15 बिसुवा जमीन है। एक पुत्र उमाकांत है वह अविवाहित है। उधर, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बदौरा गांव की कमला का पति मलखान यादव मजदूरी करता है। एक पुत्री विवाहित है। गंगा के शव का अंतिम संस्कार गांव में किया गया, जबकि कमला के शव को उसके परिजन छतरपुर के बदौरा गांव ले गए हैं, वहीं उसका अंतिम संस्कार होगा। जसपुरा इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें