फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ के कार्यों का विधायक ने किया लोकार्पण

Mon, 27 Jun 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
पुलिया के लोकार्पण की रस्म अदा करते क्षेत्रीय विधायक दलजीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। कांग्रेस विधायक दलजीत सिंह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र तिंदवारी के बड़ोखर ब्लाक में कराए गए निर्माण कार्यों का लोकार्पण और उद्घाटन किया। इन कामों की लागत लगभग एक करोड़ रुपये है। विधायक ने कहा कि कमीशन से दूर रहने के अपने वादे पर वह पूरी तरह कायम है। सोमवार को विधायक ने मटौंध ग्रामीण क्षेत्र के कंधी पुरवा प्रजापति बस्ती में 35.37 लाख रुपये की लागत से बुंदेलखंड विकास निधि से संपर्क मार्ग के डामरीकरण, मराठिनदाई के पास से 22.29 लाख की लागत से सीसी सड़क व पुलिया निर्माण, मनका पुरवा में विधायक निधि से 7.60 लाख की लागत से सीसी गली व नाली निर्माण, शहीद अजीत प्रजापति स्मारक पर 10 लाख की लागत (विधायक निधि) से सामुदायिक मिलन केेंद्र का निर्माण, लोहरा में 11.2 लाख की लागत से सामुदायिक सिंचाई नलकूप, तथा मटौंध में सेठ हजारीलाल गुलजारीलाल विद्यालय में ढाई लाख की लागत (विधायक निधि) से दो कक्षों का निर्माण और बसहरी गांव में विधायक निधि से 7 लाख से रुपये से सीसी व नाली निर्माण कराए हैं। इन सभी का लोकार्पण किया। इनके अलावा खहरा, मनका, पटना, लोहरा, मुड़ेरी, इटवां, बसहरी, चमरहा, आलमखोड़, हरदोनी, परमपुरवा और बनियाखोड़ में भ्रमण कर लोगों से संपर्क किया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि चुनाव पूर्व उन्हाेंने कहा कि दलाली या कमीशनबाजी नहीं करेंगे। निधि के पैसे से निजी विद्यालय नहीं बनवाएंगे। अपने इन वादों पर वह पूरी तरह कायम हैं। निधि का पूरा पैसा विकास कार्यों में लगाया है। तिंदवारी क्षेत्र मेें समानता से बिना किसी भेदभाव विकास कार्य कराए जा रहे हैं। लोकार्पण के अवसर पर रविकरन सिंह बोस, कामता कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, रफीक अहमद, उदित नारायण गुप्ता, श्यामजी तिवारी, अमित तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, रजत सिंह, पूर्व प्रधान मुबारक खां (गोयरा), नबी बक्श, एजाज और विधायक के मीडिया प्रभारी केशव पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें