क्रिसमस-डे की पूर्व संध्या पर चर्च जगमगा उठे। उनमें बिजली की आकर्षक सजावट की गई। रोडवेज रोड पर सेंट पाल्स, चिल्ला रोड पर सेंट जार्ज, बेथेल चर्ज और तिंदवारी रोड पर सेंट मैरी चर्च में सुबह विशेष प्रार्थनाएं होंगी।
उधर, बचपन प्ले स्कूल में बुधवार को सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में सजे बच्चों ने उपहार में टॉफिया बांटी। केक काटकर खुशी मनाई। ‘जिंगल वेल-जिंगले वेल’ समेत कई फिल्मी गीतों पर बच्चों ने डांस किए। शुरूआत प्रबंध निदेशक विनोद यादव ने किया। इस अवसर पर केके त्रिपाठी, दीप्ति पुरी, श्वेता त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।