फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वृद्ध को बुलेट ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बांदा। सड़क पार कर रहे वृद्ध किसान को बुलेट ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी इंद्रपाल (70) शनिवार को अपने भाई छत्रपाल की ससुराल फुल्लापुरवा गए थे। रविवार की देर शाम वह अपने घर लौटने के लिए किसी साधन से देहात कोतवाली क्षेत्र के करबई बस स्टाप तक आए थे। यहां से उन्हें गांव जाने के लिए बस में बैठना था। जब वह सड़क पार करने लगे तो बबेरू की ओर से आई बुलेट ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। भाई छत्रपाल ने बताया कि इंद्रपाल के कोई संतान नहीं हैं। वह अपनी 10 बीघा जमीन में खेती करके अपना भरण-पोषण करते थे। देहात कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुलेट को कोतवाली में खड़ा कराया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें