अतर्रा । मध्य प्रदेश के जिला सतना के खेरवा निवासी पुष्पेंद्र पांडेय ने फतेहगंज थाने में दी तहरीर में बताया कि 26 फरवरी को उनके पिता रामलखन पांडेय अपने साथी नंदकिशोर के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के लिए जाते समय फतेहगंज थाना क्षेत्र के करैली घाट के पास बुलेट चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, जहां पिता राम लखन ने दम तोड़ दिया है। पुत्र की तहरीर पर थाना पुलिस ने अज्ञात बुलेट चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। (संवाद)