फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घरेलू विवाद के चलते वृद्ध ने कुएं में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। घरेलू विवाद के चलते 70 वर्षीय वृद्ध ने शनिवार की देर शाम घर के पास स्थित गहरे कुएं में कूदकर जान दे दी। परिजनों ने देखा तो ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से निकाला है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के नरी गांव निवासी सियाराम त्रिवेदी (70) ने शनिवार की देर शाम साढ़े छह बजे मोहल्ले में ही स्थित गहरे कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग कुएं की ओर दौड़ पड़े।
काफी मशक्कत के बाद वृद्ध का शव कुएं से बाहर निकाला गया। मृतक के दो पुत्र अतुल व विपुल हैं। विपुल दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। सियाराम के पास पांच बीघा जमीन है। पत्नी शांति तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाते ही मौके पर नायब तहसीलदार डॉ. मुस्तकीम ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बताया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें