फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पदाधिकारियों ने उठाया बिजली, पानी और सफाई का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक में पदाधिकारियों ने बिजली, पानी और सफाई आदि का मुद्दा उठाया। सिटी मजिस्ट्रेट ने समस्याओं के जल्द निस्तारण का भरोसा दिया। कहा कि सभी पूजा पंडाल संचालक कानूनों के तहत कार्य करें। मानक से ज्यादा ऊंची मूर्ति स्थापित न कराएं।
विज्ञापन

मंडपम मैरिज हॉल में सोमवार को शहर में स्थापित होने वाले देवी पंडालों के समितियों के अध्यक्ष, महामंत्री और केंद्रीय समिति के सभी संरक्षक पदाधिकारी, सदस्यों, शासन प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। सीओ सिटी राजीव सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला, शहर कोतवाल पंकज सिंह, विद्युत विभाग जल संस्थान एवं नगर पालिका के अधिकारी इसमें शामिल हुए।
देवी पंडालों के आसपास या ऊपर हाईटेंशन लाइन, सफाई एवं पंडालों के आसपास सुरक्षा एवं भारी वाहनों का प्रवेश, बिजली कटौती के मुद्दे प्रमुख रहे। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष अमित सेठ भोलू व संचालन महामंत्री कल्लू राजपूत ने किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि जोश में होश न खोएं। ट्रॉली विमान पर अधिक लोग न बैठे व त्योहार के अलावा पढ़ाई पर भी ध्यान दें। सीओ सिटी राजीव सिंह ने कहा कि नवरात्र एवं विसर्जन के समय पुलिस व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। बैठक में संरक्षक प्रभाकर चंदेल, राजकुमार राज. दया शंकर चौहान, संतोष गुप्ता, प्रकाश साहू, संजय काकोनिया, रजत सेठ,अंकित बासु आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें