फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किसान दिवस में नहीं पहुंचे अफसर, किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। समस्याओं बताने के लिए किसान नियत समय पर किसान दिवस में पहुंचे लेकिन कोई अधिकारी नहीं आया तो मायूस हो गए। इस पर भाकियू ने किसान दिवस का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को विकास भवन में किसान दिवस आयोजित किया जाता है। इस पर बड़ी संख्या में किसान और किसान संगठन के नेता बुधवार को नियत समय पर विकास भवन पहुंचे। एक बजे तक किसान अधिकारियों का इंतजार करते रहे लेकिन कोई अधिकारी नहीं आया।
करीब डेढ़ बजे कृषि उपनिदेशक अभय सिंह वहां आए और किसानों से चर्चा शुरू की। इस पर भाकियू ने किसान दिवस के बहिष्कार का ऐलान कर दिया।
भाकियू जिलाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जिले के अधिकारियों ने किसान दिवस को मजाक बना रखा है। किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है। किसान खाद, बीज के लिए परेशान हैं। खेतों में गोवंश विचरण कर रहे हैं लेकिन जिले के अधिकारियों को किसानों की कोई परवाह नहीं है। कहा कि जब बैठकों में अधिकारियों को आना ही नहीं हाेता तो ऐसे आयोजनों का क्या औचित्य है। इस मौके पर भाकियू मंडल अध्यक्ष बलराम तिवारी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रचना सेन, तहसील अध्यक्ष आरती, अतर्रा तहसील अध्यक्ष राजा सिंह, महिमा प्रजापति, रोहिणी गुप्ता, राजनारायण, रोहित द्विवेदी, दिलीप यादव, शैलेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीओ अजय कुमार पांडेय ने बताया कि अस्वस्थ होने के चलते वह कार्यालय में मौजूद नही थे। कृषि उप निदेशक मौके पर मौजूद रहे हैं। वह इसके नोडल भी हैं। किसानों की समस्याएं सुनी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें