फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालयों में समय दें अधिकारी व कर्मचारी : आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंडलायुक्त ने मंडल के सभी पंचायत सचिवों को प्रत्येक दिन पंचायत भवन में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त अजीत कुमार ने मंगलवार को मंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यशैली बदलने के निर्देश दिए। कहा कि लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परेशान हैं। एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय की ओर दौड़ लगाते हैं, लेकिन अधिकारी व कर्मचारी उनकी समस्याओं को सुनने व समझने के लिए मिलते ही नहीं है। उन्होंने लेखपालों व कानूनगो को फार्मर रजिस्ट्री के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराने, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में युवाओं को ऋण उपलब्ध कराने के लिए बैंकों से समन्वय करते हुए निस्तारण कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने एसडीएम, तहसीलदार व अन्य राजस्व अधिकारियों को राजस्व वाद समय से निस्तारित कराने तथा तहसील एवं ग्राम स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को गंभीरता से समाधान कराने के लिए निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने चकबंदी के कार्यों को भी तेज गति से गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें