एसपी को ज्ञापन देते आए क्षत्रिय महासभा पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव निवासी जगभान सिंह ने बृहस्पतिवार को क्षत्रिय महासभा और भाजपा नेताओं के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर अर्जी दी। इसमें आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री के अपहरण के आरोपी फिरोज को विवेचना कर रहे बलखंडीनाका चौकी प्रभारी बचा रहे हैं।
परिजनों पर दबाव डाल रहे हैं। लड़की को डराया धमकाया और सिखाया पढ़ाया जा रहा है। मांग की कि इस मुकदमे की विवेचना किसी अन्य पुलिस अधिकारी से कराई जाए। ज्ञापन देने गए जत्थे में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल सहित बलराम सिंह कछवाह, महेश परिहार, मुदित सिंह, दलजीत तोमर, विनय शानू, मयंक सिंह, करुणेश सिंह, बुद्धराज कछवाह, रणजोर सिंह चंदेल, जगपत सिंह, राजेश गौतम, ऋषि गौतम, विवेक कछवाह, प्रशांत सिंह लकी आदि शामिल रहे।