बांदा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बुधवार को राजकीय हाई स्कूल बड़ोखर बुजुर्ग बांदा में प्रधानाचार्य डॉ. शशि मिश्रा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने लोकतंत्र की आत्मा ‘मतदान’ की मोहर की आकृति बनाकर निष्पक्ष निर्वाचन की शपथ ली। प्रधानाचार्य ने अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई।
शिक्षिका नीलम ने निबंध प्रतियोगिता कराई। इसमें राखी प्रथम, कोमल द्वितीय, वैष्णवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में राखी प्रथम, वैष्णवी द्वितीय, अभिलाषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद में राखी प्रथम, रोशनी द्वितीय, वैष्णवी तृतीय स्थान पर रही। मानसी, कमला और सलमान खान रहे। (संवाद)