सम्मेलन में रचनाएं पढ़ते आरसी योगा। स्रोत-स्वयं
बांदा। गणेश भवन में शनिवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने अपनी रचनाएं पढ़कर खूब वाहवाही लूटी।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिलाध्यक्ष रामप्रताप शुक्ला के निर्देशन में सम्मेलन आयोजित हुआ। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री आरसी योगा ने संचालन करते हुए पढ़ा, सज गया है चमन, हे गजानन नमन। कवि केवल प्रसाद द्विवेदी ने पढ़ा कि कर दो कृपा हे गजानन दास पर, ठाकुरदास शर्मा ने बप्पा चप्पा चप्पा फैला है अंधियारा, मिथलेश मिश्रा ने सबने वोट दिया होता तो, रीता गुप्ता ने अपनी रचना आज नदिया सी बहाना चाहती हूं पढ़ा।
कवि अनिल द्विवेदी ने पढ़ा कि मुझसे न पूछो कि क्या मेरी मां है। इसी तरह अजय शर्मा, छाया सिंह, राजेंद्र तिवारी, प्रकाशचंद्र सक्सेना, कमल सिंह कमल, दयानंद सिंह, योगेश कुमार, डॉ. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ने भी अपनी रचनाएं पढ़ीं। सम्मेलन का आयोजन नूतन बाल समाज गणेश भवन के सभापति अशोक कुमार त्रिपाठी और सुशील कुमार द्विवेदी ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर नरैनी विधायक ओममणि वर्मा मौजूद रहीं। (संवाद)