फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मौसम में बदलाव से बढ़ रहे रोगी, सीएचसी में 300 ने कराया उपचार

Wed, 29 Jul 2026 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। मौसम में लगातार बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। बुधवार को सीएचसी में सर्दी, जुकाम, बुखार और खुजली से पीड़ित बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। सुबह से ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लगी रही और अस्पताल परिसर में काफी भीड़ रही। ओपीडी में करीब तीन सौ से अधिक मरीजों का परीक्षण कर उपचार दिया गया।
विज्ञापन

अस्पताल की ओपीडी में डॉ. लवलेश पटेल, डॉ. विपिन, डॉ. चेतना मिश्रा, डॉ. मनीष तथा डॉ. स्नेहलता ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। चिकित्सकों के अनुसार बदलते मौसम, तेज धूप के बाद अचानक बारिश और उमस के कारण वायरल संक्रमण, सर्दी-जुकाम, त्वचा संबंधी रोग और एलर्जी के मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास यादव ने लोगों से बदलते मौसम में सावधानी बरतने की अपील की। कहा कि तेज धूप से निकलकर तुरंत बारिश में भीगने या ठंडे स्थान पर जाने से बचें। स्वच्छ पानी का सेवन करें, हल्का व पौष्टिक भोजन लें तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेकर ही उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें