बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय बांदा की दो शोध छात्राओं साक्षी पांडेय और उपासना चौधरी को केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय से पीएचडी शोध कार्य के लिए इन्सपायर फेलोशिप प्राप्त हुई है।
साक्षी महाविद्यालय के पादप रोग विज्ञान विभाग की पीएचडी की शोध छात्रा हैं। जबकि उपासना उद्यान महाविद्यालय की सब्जी विज्ञान विभाग की पीएचडी की शोध छात्रा हैं। कुलपति प्रो. एनपी सिंह ने दोनों छात्राओं का उत्साहवर्धन किया है। बताया कि दोनों छात्राओं को दो वर्ष तक 37000 रुपये प्रतिमाह और अगले तीन वर्ष तक 42,000 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति के साथ ही शोध कार्य के लिए प्रति वर्ष कांटीन्जेन्सी की आर्थिक मदद भी मिलेगी। दोनों ने दिसम्बर 2022 में इस फेलोशिप के लिए उत्कृष्ट शोध परियोजना केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को भेजी थी, जिसके आधार पर इनका चयन किया गया है। प्रो. धर्मेन्द्र कुमार ने छात्राओं को इन्सपायर फेलोशिप मिलने पर खुशी जताई है। संवाद