फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष समेत तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सपा कार्यालय के बाहर जिला सचिव के साथ की गई अभद्रता और मारपीट की घटना पर पूर्व नगर पालिका चेयरमैन समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर निवासी वीरेंद्र गुप्ता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया था कि वह सपा में जिला सचिव है। 18 जुलाई को सपा कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद के जन्म दिन कार्यक्रम में वह भी शामिल होने गया था। यहां नगर पालिका पूर्व चेयरमैन मोहन साहू ने चुनाव में साथ न देने का आरोप लगाते हुए उसके साथ अभद्रता की थी। कार्यालय के बाहर मोहन साहू व उसके फुफुरे भाई राकेश साहू और रिश्तेदार लवलेश साहू ने उसके साथ मारपीट की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। कोतवाली में तहरीर के आधार पर पूर्व नगर पालिका चेयरमैन समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें