फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसेनी का ताजिया आकर्षण का केंद्र रहा

Sun, 25 Oct 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। नसेनी गांव में मोहर्रम पर ताजिएदारों द्वारा बनवाया गया ताजिया आकर्षण का केंद्र रहा। सफेद कागज में की गई नक्काशी देखते ही बनते थी। ताजिए का माडल देवाशरीफ (बाराबंकी) स्थित मजार की इमारत का था।
विज्ञापन


उधर, 11वीं मोहर्रम को नरैनी में मिलाप आदि के बाद ढोल-ताशा की गूंज के बीच ढाल और ताजिए नसेनी घाट केन नदी में सुपुर्दे-आब (विसर्जित) कर दिए गए। नसेनी गांव में ताजिएदार मोहम्मद रशीद, मुन्ना, शकील, मुस्तकीम खां, साजिद, अबरार आदि की मदद से ताजिया तैयार किया गया।

हजारों लोग ताजिया जुलूस में शामिल हुए। पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। नरैनी में छोटी बाजार, बशीर महल और डा.न्याजी के सामने से होकर ताजिया और ढाल जुलूस गुजरा। जहान अली समेत कई लोगों ने लंगर किया। पुलिस और प्रशासन के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें