फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खाद वितरण में मनमानी के विरोध पर अब जसपुरा केंद्र में हंगामा

Sun, 12 Oct 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
जसपुरा सहकारी समिति में खाद वितरण में मनमानी के विरोध में नारेबाजी करते किसान। संवाद
विज्ञापन
जसपुरा (बांदा)। बांदा शहर की मंडी समिति में खाद वितरण को लेकर एक तरफ जहां जिला प्रशासन व्यवस्था दुरुस्त रखने की तैयारी कर रहा है, वहीं दूसरी ओर रविवार को जसपुरा की साधन सहकारी समिति में किसानों ने जमकर हंगामा किया। खाद वितरण में मनमानी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। किसानों का आरोप था कि रविवार को सुबह केंद्र प्रभारी ने अपने चहेतों को फोन करके चुपके से टोकन व खाद का वितरण कर दिया है। अन्य किसानों को मंगलवार को खाद के वितरण की बात कही जा रही है। सूचना पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना इंस्पेक्टर पहुंचे और किसानों की मांग पर टोकन का वितरण शुरू कराया।
विज्ञापन

किसान बरदानी प्रजापति, झाऊलाल निषाद, मनमोहन सिंह, मुनेंद्र सिंह, रमा देवी, सपना सिंह, रामचंद्र निषाद ने नायब तहसीलदार वेद प्रकाश को बताया कि शनिवार को एक ट्रक खाद समिति में आई थी। रविवार की सुबह केंद्र प्रभारी ने फोन करके अपने खास लोगों को बुलाया और पांच-पांच टोकन काटकर 20-20 बोरी खाद का वितरण किया। अन्य किसानों को यह कहकर चलता कर दिया कि मंगलवार को टोकन व खाद वितरित होगी।
नायब तहसीलदार ने पड़ताल की तो समिति में 500 बोरी खाद आने की जानकारी मिली, लेकिन वितरण की सही जानकारी केंद्र प्रभारी नहीं दे सके। नायब तहसीलदार ने पुलिस की मौजूदगी में अन्य किसानों को टोकन का वितरण कराया। निर्देश दिए कि पंजीकृत किसानों को पांच बोरी और अन्य किसानों को दो बोरी खाद दी जाए। किसानों को आश्वस्त किया कि अगली खेप आने पर खाद का वितरण होगा। बाद में अन्य किसानों को टोकन जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को मंडी समिति बांदा में खाद वितरण में मनमानी के विरोध में किसानों के हंगामे व मारपीट की घटना के बाद डीएम के निर्देश पर एसडीएम रमन मेहता ने कमान संभाल ली है। बताया कि शुक्रवार को उनके मौजूदगी में दो हजार किसानों को टोकन वितरित किए गए थे। खाद की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है सोमवार को खाद का वितरण किया जाएगा।

मंडी समिति में अभी भी डेरा डाले हैं किसान
शहर की मंडी समिति किसान खाद के लिए अभी भी मंडी समिति में डेरा डाले हुए है। यहीं पर खाना और सोना हो रहा। मवई के किसान सियाराम ने बताया कि चार दिन बाद शुक्रवार को टोकन मिला था। सोमवार को खाद का वितरण होना है। लिहाजा वह यहीं पर बने हुए हैं। खाद लेने के बाद ही अब गांव जाएंगे। अजीतपुर के किसान शिवा का कहना है कि चार दिन से खाद के लिए पड़े हैं।
-
राजस्व अधिकारी व पुलिस मौजूदगी में बंटेगी खाद
अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व अधिकारी और पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण कराया जाएगा। निर्देश दिए गए कि किसानों को एक दिन पहले टोकन वितरित किए जाए और दूसरे दिन खाद का वितरण किया जाए। इसके बाद ही अन्य किसानों को टोकन जारी किया जाए।

केंद्र प्रभारी के चहेतों से बचे तब हम लोगों को मिलेगी

किसान झाऊलाल निषाद का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से खाद के लिए लौट रहे है। रविवार को खाद का वितरण हुआ तो चहेतों को पांच-पांच टोकन देकर 20-20 बोरी खाद वितरित की गई।



किसान मनमोहन सिंह का कहना है कि केंद्र प्रभारियों की मनमानी के कारण खाद नहीं मिल पा रही है। जब केंद्र प्रभारियों के चहेतों से बचेगी तब हम लोगों को मिल सकेगी।

जसपुरा सहकारी समिति में खाद वितरण में मनमानी के विरोध में नारेबाजी करते किसान। संवाद

जसपुरा सहकारी समिति में खाद वितरण में मनमानी के विरोध में नारेबाजी करते किसान। संवाद

जसपुरा सहकारी समिति में खाद वितरण में मनमानी के विरोध में नारेबाजी करते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें