फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अब 1200 मतदाताओं पर एक बूथ बनेगा

Sun, 05 Jul 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
मतदेय स्थलों के पुनरीक्षण संबंधी बैठक में एसडीएम और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि। स्रोत: राजनैतिक
विज्ञापन
बांदा। मतदाता सूचियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद निर्वाचन आयोग मतदेय स्थलों के पुनरीक्षण में जुट गया है। 1200 से ज्यादा मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों को अलग किया जा रहा है। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे छह नए मतदेय स्थल बनाए जाने की तैयारी है। इसके लिए चुनाव आयोग ने जनप्रतिनिधियों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को प्रस्तावित स्थलों की सूची उपलब्ध करा दी है। साथ ही सुझाव भी मांगे हैं।
विज्ञापन

आमतौर पर एक मतदेय स्थल (बूथ) में अधिकतम एक हजार मतदाताओं के नाम शामिल हैं। एसआईआर के बाद कई बूथों पर यह संख्या 1200 का आंकड़ा पार कर गई है। इसके मद्देनजर आयोग मतदेय स्थलों की सूची नए सिरे से बनवा रहा है। इसमें कोई सहायक मतदेय स्थल नहीं होगा। सीरियल नंबर रनिंग रहेंगे। आयोग ने कहा है कि मतदेय स्थल की दूरी लगभग दो किलोमीटर से अधिक न हो। भवन जर्जर हालत में न हो।

क्षेत्र मतदेय स्थल प्रस्तावित स्थल


बांदा 147 01



नरैनी (सु.) 238 02



बबेरू 223 01



तिंदवारी 221 02



योग 829 06



चारों विधानसभा क्षेत्रों में महिला-पुरुष कुल मतदाता -



क्षेत्र पुरुष महिला योग



बांदा 153814 127835 261659



नरैनी 177 990 144180 322180



बबेरू 177689 137887 315583



तिंदवारी 172315 138142 310465



योग- 681808 548044 1229887



गड़बड़ी हुई तो मतदान घटेगा

बांदा। मतदेय स्थलों के संभाजन संबंधी बैठक में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हुए पार्टी के जिला महामंत्री शोएब रिजवी ने निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि मतदाता सूची एसआईआर में काफी गड़बड़ियां सामने आई हैं। बड़ी संख्या में नामों को हटाया गया है। मकान नंबर और भाग संख्या में भी त्रुटियां हैं। उन्होंने कहा कि अब मतदेय स्थलों की बन रही नई सूची में इसका ध्यान रखा जाए कि मतदान के दौरान मतदाताओं मतदेय स्थल में असुविधा न हो। वरना मतदान प्रतिशत घट सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें