फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक क्लिक में मिलेगी पंचायतों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल की सभी ग्राम पंचायतों की जानकारी एक क्लिक पर कंप्यूटर की स्क्रीन पर दिखेगी। इनमें ग्राम पंचायत की परिसंपत्तियां, वार्षिक कार्य योजना और विकास कार्यों में किए गए भुगतान आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग ने दावा किया है कि अब तक मंडल की 86 फीसदी यानी 1408 ग्राम पंचायतों में 1220 ग्राम पंचायतें डिजिटल की जा चुकी हैं। इसे ई-स्वराज पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। शेष 14 फीसदी ग्राम पंचायतों को भी 31 जुलाई तक डिजिटल करने के निर्देश मंडल के चारों जिला पंचायत राज अधिकारियों को दिए गए हैं।
उपनिदेशक (पंचायत) दिनेश कुमार ने बताया कि शासन के आदेश पर मंडल की 86 फीसदी ग्राम पंचायतों को ई-स्वराज पोर्टल से जोड़ दिया गया है।
शेष 14 फीसदी ग्राम पंचायतों को भी 31 जुलाई तक डिजिटल करने के लिए मंडल के चारों जिला पंचायत राज अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सब कुछ ऑनलाइन हो जाने से गांवों के विकास कार्यों आदि में पारदर्शिता आएगी। कोई भी व्यक्ति पोर्टल पर इसकी जानकारी हासिल कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें