फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसी जारी कर बकाया वसूलने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घरेलू व प्राइवेट नलकूप बिलों में सरचार्ज की जनवरी 2021 तक ब्याज माफी योजना के तहत जनपद के 3500 उपभोक्ताओं ने छूट का फायदा उठाया है। एसडीओ शत्रुघन चौहान ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए अब सिर्फ 3 दिन और बचे हैं। उन्होंने घरेलू व प्राइवेट नलकूप उपभोक्ताओं से कहा कि छूट का फायदा लेकर बिल जमा करें। जिन उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं, वह भी शेष 70 फीसदी राशि जल्द जमा कर दें। चेतावनी दी कि इसके बाद बकायेदारों से आरसी के माध्यम से बिल वसूला जाएगा। अब तक 445 उपभोक्ताओं की आरसी जारी हो चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें