फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बेसमेंट में संचालित दो कोचिंग सेंटर संचालकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दिल्ली में तीन छात्रों की मौत की घटना के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। बेसमेंट में संचालित व मानकों को दर किनार कर संचालित कोचिंग सेंटरों को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। विकास प्राधिकरण ने डीएम कॉलोनी में संचालित दो कोचिंग सेंटरों को बंद करने की नोटिस दी है। ऐसे कोचिंग सेंटर चिह्नित किए जा रहे हैं और कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में कोचिंग सेंटर के नाम पर सैकड़ों दुकानें आबाद हैं। इन सेंटरों में कभी भी बच्चों के साथ अनहोनी हो सकती है। इसके बावजूद जिला विद्यालय निरीक्षक इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। टीमें गठित करने के बाद आज तक न कोई मानकविहीन कोचिंग सेंटर मिले और न ही कोई कार्रवाई हुई। जबकि जनपद मुख्यालय में ही आधा सैकड़ा से ज्यादा ऐसे कोचिंग सेंटर हैं, जो नियमों के विपरीत संचालित हो रहे हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर विकास प्राधिकरण ने अभियान चलाया। तीन दिन पहले डीएम कालोनी में एसडीएम व पुलिस टीम के साथ छापा मारा तो बेसमेंट संचालित कोचिंग सेंटर के संचालक बंदकर फरार हो गए। इसके बाद दोबारा यहां जाने की जहमत नहीं उठाई। उधर, बीडीओ के प्रभारी एक्सईएन आरपी यादव ने बताया कि डीएम कालोनी में दो कोचिंग सेंटर बेसमेंट में संचालित मिले हैं। इन्हें बंद करने की नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें