फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पूछताछ केंद्र बंद मिलने पर स्टेशन इंचार्ज को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रोडवेज का पूछताछ केंद्र बंद मिलने पर स्टेशन इचार्ज से स्पष्टीकरण मांगा गया। एलईडी पर बसों की जानकारी व मतदाता के प्रति जागरूक करने के लिए दो दिन में प्रसारण शुरू किया जाए।
विज्ञापन


परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधन संदीप अग्रवाल ने सोमवार को रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया। पूछताछ केंद्र बंद मिलने पर स्टेशन इंचार्ज रमेश कुमार फटकार लगाई। नियमित खोले जाने की व्यवस्था के निर्देश दिए। एलईडी पर बसों व मतदाताओं को जागरूक करने का प्रसारण न होने पर नाराजगी जाहिर की। स्टेशन इंचार्ज स्पष्टीकरण मांगा है।

निर्देश दिए कि चुनाव में जो बसें जाए उसकी भरपाई के लिए मार्ग पर अन्य बसों के रूट बढ़ाए जाए। एआरएम ने बताया कमल किशोर ने बताया कि चुनाव में अब तक अर्ध सैनिक बलों के लिए बांदा व चित्रकूट एसपी को आठ बसें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। इन्हें कानपुर व प्रयागराज मार्ग से हटाया गया है। यहां पर अन्य बसों के रूट बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें