बांदा। राजस्व वसू्ली कम होने पर डीएम ने बांदा, बबेरू, अतर्रा व पैलानी के तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बैठक से नदारद रहने पर ईओ अतर्रा का वेतन रोका है।
डीएम अनुराग पटेल ने कलक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं मासिक राजस्व समीक्षा की बैठक हुई। जिसमें जून माह की समीक्षा की गयी। व्यापार कर, परिवहन विभाग एवं बिजली विभाग की राजस्व की वसूली माह जून के लक्ष्य के सापेक्ष कम होने पर नाराजगी जताई। सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों 10 बड़े बकायेदारों की सूची बनाकर उनके घरों में जाकर वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित करें। (संवाद)