फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ड्यूटी से नदारद 32 संविदा कर्मियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लंबे समय से बिना सूचना के ड्यूटी से नदारद 32 ड्राइवरों और कंडक्टरों को एआरएम ने नोटिस जारी किया है। सभी संविदा कर्मी है। तीन दिन में ड्यूटी पर न आने पर संविदा समाप्ति की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


एआरएम कमल किशोर ने बताया कि संविदा ड्राइवर बृजकिशोर तिवारी, देवीदनी, दुर्गा प्रसाद, ओम प्रकाश, राजू द्विवेदी, राममिलन प्रजापति, रामप्रकाश मिश्रा, रोहित सिंह, शेरबहादुर, श्रीकृष्ण, सुनील पटेल, उमाशंकर, विकास सिंह, विनोद वर्मा चार अप्रैल से बिना सूचना के नदारद चल रहे है। इसी प्रकार कंडेक्टर अमन शुक्ला, अनुराग सिंह, छेदीाल, धर्मेद्र, दुष्यंत त्रिपाठी, केशव प्रसाद, मजीद खां, रामलखन यादव, रामप्रकाश सिंह, सालिकराम, शिवम चौरसिया, सुधीर कुशवाहा, उमेश श्रीवास, विजय यादव, कुलदीप गुप्ता, सौरभ कुमार, प्रशांत गौतम, सत्यप्रकाश भी फरवरी माह से अनुपस्थित चल रहे है।

चुनाव के ऐन मौके पर इन कर्मचारियों के ड्यूटी न करने से बसों का संचालन प्रभावित हो सकता है। सभी ड्राइवर व कंडक्टरों को पूर्व में नोटिस जारी कर ड्यूटी में उपस्थित होने को कहा गया था, लेकिन न तो ये उपस्थित हुए और न ही इन्होंने कोई संतोषजनक जवाब दिया। सभी को अब तीन दिन में उपस्थित होने की चेतावनी के साथ अंतिम संविदा समाप्ति की नोटिस जारी किया। ड्यूटी में उपस्थित न होने वाले संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें