फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास नहीं सिर्फ पांच ही पढ़ पाएंगे एक साथ नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर ईदगाहों में नमाज नहीं होगी। मस्जिदों में भले ही मुख्यमंत्री की ओर से कोविड प्रोटोकाल के साथ 50 लोगों की अनुमति दी गई हो पर यहां जिले में धारा 144 के चलते यह बेअसर रहेगा। यहां सिर्फ पांच लोगों को ही अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा बुधवार को मनाई जा रही है। नमाज के बाद कुर्बानियां शुरू होंगी। यह तीन दिन तक चलेंगी। उधर, सोमवार को कलक्ट्रेट में पीस कमेटी की बैठक में डीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया था कि पूरे जनपद में धारा 144 लागू है। लिहाजा एक समय में एक स्थान पर 5 लोगों से ज्यादा इकट्ठा नहीं हो सकते।
उधर, मंगलवार को लखनऊ से छपी खबरों में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने बकरीद में होने वाली विशेष नमाज में 50 लोगों तक की अनुमति दी है। इससे अधिक एकत्रित होने पर रोक है, लेकिन बांदा में सीएम का यह आदेश लागू नहीं होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को देर शाम डीएम ने बताया कि धारा 144 प्रभावी होने से सिर्फ पांच लोग ही इकट्ठा हो सकते हैं। अखबार में छपी खबरों पर उनका कहना था कि इसे लेकर किसी तरह का कन्फ्यूजन न पैदा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें