बढ़ती आबादी से सिकुड़ती धरती पर गगनचुंबी इमारतें बनाने की होड़ है। निर्माण में भूकंपरोधी तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। एक ईंट की दीवार पर कई-कई मंजिला ऊंची इमारतें खड़ी की जा रही हैं।
भूकंप के झटके इन्हें कभी भी धराशाई कर सकते हैं। आईआईटी (कानपुर) का मानक है कि दीवार में 1:1:6 का मसाला हो। इसमें सीमेंट, चूना व रेत हो।
दीवार की मोटाई 190 मिलीमीटर से कम न हो। ऊंचाई 20 फिट से ज्यादा न हो। इसके अलावा विभिन्न भवनों के अलग-अलग मानक हैं, पर अधिकांश लोग इसकी अनदेखी कर रहे हैं।