बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 जून को नाम वापस लिए जा सकेंगे।
मतदान 3 जुलाई को होगा। उसी दिन मतगणना होगी। यह सभी कार्यक्रम सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में होंगे।
उधर, जिला पंचायत सदस्यों की निर्वाचक नामावली की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय व विकास भवन सहित अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत कार्यालय, खंड विकास अधिकारी, तहसील कार्यालयों में चस्पा की गई है।
मतदान में कुल 30 सदस्य राजाराम, रजनी, मंजू, इंद्रजीत, कृष्णा देवी, सुनील सिंह, अरुण कुमार, भरत, गायत्री देवी, सीता सिंह, नीरज कुमार, स्वेता, प्रेमा, रेखा, सुजाता, संतराम सिंह, असरफुल अमीन, राजरानी, सुमनलता सिंह पटेल, अशा वर्मा, मयंक द्विवेदी, मीरा देवी, रामकेश सिंह, सदाशिव, राजकुमारी, मीराबाई पटेल, चंद्रशेखर, कमलेश, अब्दुल रईस, शिवकरन हिस्सा लेंगे।