फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल पास तो भाजपा को वोट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संसद के मानसून सत्र में लाए जा रहे बिल और निजीकरण को लेकर बिजली विभाग के अभियंताओं व कर्मचारियों ने विरोध जताया। दो घंटे धरना देकर चेतावनी दी कि सदन में बिल पास कराया गया तो बिजली विभाग से जुड़ा हर कर्मी विधानसभा में भाजपा को वोट नहीं करेगा।
विज्ञापन

सोमवार को पीली कोठी सब स्टेशन में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले धरना प्रदर्शन हुआ। पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार बिजली क्षेत्र का निजीकरण करना चाहती है। संसद के मानसून सत्र में इलेक्ट्रिक सिटी बिल 2021 लाना चाह रही है।
बिजली विभाग के सभी इसके विरोध में हैं। केंद्र सरकार उक्त बिल को स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजे। उपभोक्ता व विभागीय संगठन पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया जाए। इसके बाद बिल पर निर्णय हो, वरना विधान सभा में भाजपा को वोट नहीं करेंगे।
विज्ञापन

अध्यक्षता अभियंता आरके वर्मा और संचालन आलोक शर्मा ने किया। जेई कांता प्रसाद, राजेश श्रीवास, रजनेश, पीयूष द्विवेदी, शत्रुघन चौहान, दिलीप कुशवाहा, अनिल यादव, अमरेश पाल, मोहन लाल, आनंद पाल, सुरेश सिंह, पवन कुमार, रियाजत, रामसजीवन, श्यामबाबू, संतलाल, कमाल अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें