फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कटरा हार गांव में 15 दिनों से बिजली नहीं

Tue, 27 Oct 2026 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-10- बिजली अव्यवस्था को लेकर शिकायत करते कटरा हार के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
पैलानी। तहसील पैलानी के गांव कटरा हार में आंधी से टूटे बिजली के खंभे 15 दिन बाद भी नहीं बदले जा सके हैं। ग्रामीणों को बिना बिजली के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल का संकट बना हुआ है। खेतों का पलेवा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

किसान अमित द्विवेदी, रामजी यादव, रामभरोसे प्रजापति, रामसहाय सोनकर, कमलेश शुक्ला, दीपक सिंह, कल्लू कछवाह और रामकिशोर सिंह ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि पलेवा में देरी हुई तो समय से फसल की बोआई नहीं हो पाएगी।
एसडीओ ज्ञानेश कुमार ने बताया कि खंभा लगाने के लिए हाईड्रा नहीं मिल पा रहा है। फतेहपुर बात करके हाईड्रा की व्यवस्था की जा रही है। उससे खंभे लगाकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें