फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सीएचसी में नहीं डेंगू जांच की सुविधा

Fri, 18 Sep 2026 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिले में वायरल बुखार के साथ डेंगू का खतरा बढ़ गया है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में डेंगू सैंपल की जांच दो शिफ्टों में की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी व पीएचसी में डेंगू जांच की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

इस कारण जिला अस्पताल में प्रतिदिन 12 से 18 सैंपल जांच के लिए लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी 12 बुखार से पीड़ित मरीजों के डेंगू जांच सैंपल लिए गए। हालांकि, इनमें से किसी में भी डेंगू की पुष्टि नहीं हो सकी है। जिले में अब तक डेंगू के कुल आठ मरीज सामने आए हैं।
इनमें से चार मरीजों की पुष्टि सरकारी जांच में हुई है और चार प्राइवेट जांच में शामिल हैं। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में प्रतिदिन मरीजों की जांच के लिए भीड़ उमड़ रही है। बीमार लोगों को लाइन में लगकर अपनी जांच करानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया है। जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां हाउस इंडेक्स सर्वे हो रहा है। इन इलाकों में दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें