कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते निषाद पार्टी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) ने गाजीपुर की घटना व निषादों को अनुसूचित जाति का दर्जा न दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। आयुक्त को ज्ञापन को ज्ञापन देकर केंद्र व प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय कुमार निषाद ने %गाजीपुर’ में हेड कांस्टेबल की मौत के लिए भाजपा का जिम्मेदार ठहराया।
सीएम योगी जब सांसद थे तो निषाद समाज की सभी उप जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने की मांग की गई थी। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्रमणि निषाद ने कहा कि अनुसूचित जाति का दर्जा लेने के लिए निषाद हर संघर्ष को तैयार है। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार निषाद, राजबहादुर, सुरेश कुमार, हीरा प्रसाद, जगरुप निषाद, शैलेंद्र निषाद, कमलेश, राजकुमार, धर्मेंद्र निषाद, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।