फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हरियाणा से छुड़ाए नौ बंधुआ मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बंधुआ मुक्ति मोर्चा ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के ईंट-भट्ठे से जिले के नौ बाल मजदूरों को मुक्त कराया। इसमें जिला प्रशासन व पुलिस की मदद ली। मजदूरों ने बताया कि आठ से उनसे बिना मजदूरी व खाना दिए काम लिया जा रहा था।
विज्ञापन

बंधुआ मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता सोनू तोमर ने बताया कि हरियाणा में एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों में से एक ने जानकारी दी कि उनका आठ माह से बंधुवा बनाकर उत्पीड़न किया जा रहा है। उनको भट्ठा मालिक न तो मजदूरी दे रहा था और न ही घर जाने दे रहा था। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आर्यवेश ने पदाधिकारियों को सक्रिय किया। सोनू तोमर ने वहां के जिला प्रशासन व उप खंडअधिकारी व श्रम अधिकारी राजीव कुमार के सहयोग से नौ बाल व बंधुआ मजदूरों को ईंट भट्ठे से मुक्त कराया। यह सभी मजदूर बांदा व कर्वी के रहने वाले थे।
मोर्चा ने ईंट भट्ठा मालिक से मजदूरों को लगभग डेढ़ लाख रुपये मजदूरी दिलाई व घर तक जाने की व्यवस्था कराई। मुक्त हुए मजदूरों में लखन (35), मीरा (30), मूलचंद्र (30), साधना (22), राजू (19) आदि शामिल हैं। बंधुवा मजदूरी से मुक्त होकर मजदूर अपने घर पहुंचे तो इनके चेहरों पर संतोष दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें