फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: निखत से पूछा, कहां से आती है सऊदी अरब की करेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जेल में विधायक अब्बास अंसारी से नियमों का उल्लंघन कर मिलने, आपत्तिजनक सामग्री और जेल अधिकारियों को गिफ्ट देने के आरोप में पकड़ी गई विधायक की पत्नी निखत और उसके वाहन चालक पुलिस टीम ने पूछताछ की। पहले दिन शाम पांच बजे से लेकर रात दस बजे तक पुलिस जांच टीम ने उससे कई सवाल पूछे।
विज्ञापन


टीम ने निखत से पूछा कि उसको कमरा किसने दिलवाया। कमरे से अब्बास अंसारी से मिलने किसकी गाड़ी में जाती थी। गाड़ी कौन भेजता था। जेल में खाना लेकर कौन जाता था। जेल के अंदर से उसके मोबाइल से अब्बास अंसारी किससे बात करता था। निखत को कमरे में खाने पीने की व्यवस्था कौन करता था। यह भी पूछा कि उसके पास सऊदी अरब की करेंसी कहां से आती थी। चित्रकूट जेल में ले जाकर अधिकारियों से सेटिंग किसने करवाई थी।

निखत के मोबाइल से डायल, मिस्ड कॉल प्राप्त कॉल नंबरों का सीडीआर निकाला जाएगा। इससे यह पता लगाया जाएगा कि इनसे क्या बात और किस संबंध में हुई है। निखत को मकान देने के पहले मकान मालिक ने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी है। अपरिचित महिला को मकान देने के लिए चित्रकूट जिले का कौन प्रभावशाली व्यक्ति गया था।
विज्ञापन


यह भी पूछा कि निखत और अब्बास अंसारी जेल में कितने घंटे बिताते थे। इसके अलावा निखत जिले में किसे जानती थी और किसके पास आना जाना था। जेल में प्राइवेट तरीके से मिलने के बाबत में कितने अधिकारियों को गिफ्ट व पैसा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें