फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जेल में फफक कर रो पड़े निखत और नियाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो और उसके चालक से मिलने जान पहचान के लोग पहुंचे। बताया कि लखनऊ में चल रहे मामले की सुनवाई में जमानत न मिलने पर दोनों फफक कर रो पड़े।
विज्ञापन

10 फरवरी को चित्रकूट जेल में पति अब्बास से गैरकानूनी तरीके से मुलाकात के दौरान पकड़े जाने के बाद निखत और उसके चालक को इसी जेल में रखा गया है। डेढ़ माह के अंदर उसने मिलने कुछ परिजन आ चुके हैं। सूत्रों के अनुसार शनिवार को इनसे मिलने इनके परिचित पहुंचे।
नियमानुसार डबल जाली के बीच मुलाकात के दौरान दोनों इस बात को जानने के ज्यादा इच्छुक रहे कि लखनऊ कोर्ट में चल रही कानूनी कार्यवाही में उनको राहत मिलने की उम्मीद है या नहीं। मुलाकात करने आए व्यक्ति ने जब उन्हें बताया कि अभी यह संभव नहीं हो रहा है। कई अड़चनें आ रही हैं। इतना सुनते ही दोनों फफक कर रो पडे।
विज्ञापन

इस संबंध में जेल अधीक्षक शशांक पांडेय ने बताया कि यह तो नार्मल प्रक्रिया है। हर बंदी से मिलने उनके परिजन आते हैं। अंदर क्या बात हुई इसकी कोई जानकारी नहीं है। एक दिन पूर्व उनसे मिलने एक व्यक्ति आए थे। हर बंदी को नियमों के अधीन ही परिचितों से मुलाकात कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें