फोटो-3- सीएचसी नरैनी में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते एनएचएम संविदा कर्मचारी। संवाद
नरैनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार नहीं किया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कर्मचारियों ने छह सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया है। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के चित्रकूटधाम मंडल महामंत्री पंकज नामदेव ने बताया कि 22 सितंबर को बांदा जिलाध्यक्ष डॉ. मिलेंद्र सिंह और महामंत्री शोभित गुप्ता ने डीएम और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था। मांगों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन शुरू किया गया है।
उन्होंने बताया कि सात अक्तूबर को चित्रकूटधाम मंडल के सभी जिलों में कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो नौ, 10 और 11 अक्तूबर को काम बंद कर जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पंकज नामदेव ने बताया कि आंदोलन के दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। (ब्यूरो)
फोटो-3- सीएचसी नरैनी में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते एनएचएम संविदा कर्मचारी। संवाद