फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम संविदाकर्मियों का कार्य बहिष्कार

Wed, 07 Sep 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में धरना देते संविदा कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने कार्य बहिष्कार के साथ जिला मुख्यालय व स्वास्थ्य केंद्रों में धरना देकर विरोध जताया। मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। बुधवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में एनएचएम संविदा कर्मियों ने धरना दिया। उनकी मांगों में प्रदेश में लगभग 75 हजार संविदा कर्मचारियों को अन्य राज्यों की तरह जाब सिक्योरिटी की व्यवस्था, विभाग की नियमित नियुक्तियों में संविदाकर्मियों को वरीयता, रिजवी कमेटी की संस्तुति के मुताबिक अन्य राज्यों के तरह पेबैंड, आशा कार्यकत्रियों को निर्धारित मानदेय व निष्कासित एमपीडब्ल्यू और एक्स-रे टेक्नीशियन की बहाली की मांगें शामिल हैं। अध्यक्ष डॉ. शिवराम सिंह सहित डॉ. अर्चना भारतीय, डॉ. एमडी शरीफ, वरुण श्रीवास्तव, जहीरुल हसन, विवेक, मोहित कुमार, शादाब, वंदना, डीपीएम कुशल यादव, शारदा देवी, संगीता, शीला, पंकज नामदेव, वरुण श्रीवास्तव, आशीष कुमार, विवेक कुमार, गौरव, सर्वेश कुमार, जीशान खां, आसिफ हुसैन, सुरेश समेत तमाम महिला कर्मी शामिल रहीं। उधर, बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी संविदा कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन के साथ कार्य बहिष्कार किया। तमाम मरीज इलाज के लिए भटकते रहे। संविदा कर्मी डा. बृजेश कुमार भारती, डा .विनोद भारती, डा. नीतेंद्र गुप्ता, उदयवीर, संज्ञा देवी, रीता यादव, माधुरी देवी, कल्पना, अश्वनी प्रकाश, सुधीर सिंह, पंकज कुमार, डा.सरिता सरोज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें