फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए डीएम और एसपी ने संभाली कमान

Fri, 31 Aug 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
कोषागार में चार्ज लेकर अधिकारी व कर्मचारियों से परिचय लेते नए डीएम हीरालाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय के प्रशासन और पुलिस के नए मुखियाओं ने अपनी-अपनी कमान संभाल ली। डीएम के पद पर कानपुर से आए हीरालाल ने पदभार ग्रहण कर लिया। उधर, पुलिस अधीक्षक का चार्ज एस आनंद ने संभाल लिया। दोनों ही अधिकारियों ने अपने विभागीय अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय लिया और उन्हें पूरी निष्ठा के साथ ईमानदारी से विभाग और जनता की सेवा करने को प्रेरित किया।

विज्ञापन


नए जिलाधिकारी हीरालाल वर्ष 2010 बैच के आईएएस हैं। यहां से पहले वह कानपुर में लघु उद्योग निगम के प्रबंध निदेशक थे। अपने सेवाकाल में वह बलिया और फिरोजाबाद में सीडीओ तथा शासन में विशेष सचिव और संस्कृति विभाग के निदेशक रह चुके हैं। शुक्रवार शाम कलक्ट्रेट स्थित कोषागार में चार्ज संभाला। इस अवसर पर एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, कोषाधिकारी विनोद सिंह, कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

उधर, गुरुवार की देर रात यहां पहुंचे नए एसपी एस आनंद ने भी अपना चार्ज संभाल लिया। उन्होंने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय और देहात कोतवाली का निरीक्षण किया। 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों की विदाई में शामिल हुए। उनको इसी वर्ष आईपीसी का कैडर हासिल हुआ है। यहां से पूर्व वह लखनऊ में एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक थे। पुलिस अधीक्षक के रूप में उनकी यह पहली तैनाती है। मूलरूप से वह वाराणसी के रहने वाले हैं। चार्ज के समय अपर एसपी लालभरत कुमार पाल, क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह व मोहित गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें