फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन अध्यक्ष, हरीओम महामंत्री निर्वाचित

विज्ञापन
New chairman, Hariom elected general minister - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बदौसा। स्थानीय व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष पद पर नवीन जैन व महामंत्री हरी ओम बाजपेयी चुने गए। अन्य पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। गुरुवार को मतदान के बाद हुई मतगणना में 184 वोट पाकर नवीन जैन अध्यक्ष पद पर जीते।
विज्ञापन

उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी धीरज श्रीवास्तव को 177 मत मिले। महामंत्री पद पर हरीओम बाजपेयी ने 188 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। प्रतिद्वंद्वी रवि वामरे को 167 मत मिले।
पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, मुख्य चुनाव अधिकारी विष्णु कुमार गुप्ता, कमलेश कुमार गुप्ता, चुनाव अधिकारी शिवपूजन गुप्ता, अतुल मोहन द्विवेदी, ज्वाला प्रकाश गुप्ता, सहायक चुनाव अधिकारी राकेश त्रिपाठी मौजूद रहे। 403 मतदाताओं में से 372 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 28 मतपत्र अनबैलेट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें