फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पड़ोसी महिला ने काटा युवक का गुप्तांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पड़ोस की महिला से आशनाई युवक को महंगी पड़ गई। घर में घुसकर जोर-जबरदस्ती करने पर परेशान महिला ने धारदार हथियार से युवक का गुप्तांग काट दिया। प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। 40 वर्षीय युवक पड़ोस की महिला के घर घुस गया और जोर-जबरदस्ती करने लगा। महिला ने युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। युवक की हरकतों से परेशान महिला ने पास में ही रखा धारदार हथियार उठा लिया और मौका पाते ही उसने युवक का गुप्तांग काट दिया।
गंभीर रूप से जख्मी युवक घर के बाहर भागा। परिजनों ने देखा तो युवक को तत्काल शहर के प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां पर उपचार सर्जन कर रहे हैं। अस्पताल कार्मिकों के मुताबिक युवक की हालत स्थिर है, लेकिन रक्तस्राव नहीं थम रहा है। हालांकि इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं हो सकी। इस मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें