फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत बैठक में अफसरों की लापरवाही गूंजी

विज्ञापन
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक को संबोधित करतीं अध्यक्ष सरिता द्विवेदी। साथ में अधिकारी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जिला पंचायत की बैठक में जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों और कार्यों पर संबंधित विभागों व अधिकारियों की लापरवाही का मुद्दा छाया रहा। कई अधिकारी बैठक से नदारद थे। अध्यक्ष ने उन्हें कारण बताओ नोटिस के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक अध्यक्ष सरिता द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। सांसद आरके सिंह पटेल ने नहरों को चरणबद्ध ढंग से पक्का करवाने और केन नदी में बैराज बनाने को कहा। गंछा, कहला, माधौपुर पंप केनाल का सर्वे करके इस्टीमेट के निर्देश दिए। विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने सिमौनीधाम में अपनी निधि से लगाए गए पांच हैंडपंपों का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई।
कई गांवों में विद्युतीकरण पर भी असंतोष जताया। अन्ना पशुओं की टैगिंग पूरी न होने पर भी असंतोष जताया। सीडीओ को प्रभावी मानीटरिंग के निर्देश दिए गए। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने गांवों का विद्युतीकरण गुणवत्तायुक्त और अधूरे कामों को पूरा करने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी और वन विभाग के कामों में लापरवाही पर फटकार लगाई। जिला पंचायत से गोशाला निर्माण कराने को कहा।
विज्ञापन

सदस्य अरुण कुमार ने पेयजल टंकियों की देखरेख के लिए जल निगम टीम गठन का सुझाव दिया। सदस्य राजेश ने जरोहरा गांव में बिजली विभाग द्वारा 29 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराने पर विरोध जताया। कहा कि खंभे और तार न होने के बाद भी बिजली के बिल आ रहे हैं। सदस्य दीपा सिंह गौर ने मानचित्र उप विधि को लागू करने की मांग की। इस पर अपर मुख्य अधिकारी जेपी मौर्या ने बताया कि प्रस्ताव आयुक्त के यहां लंबित है।
बैठक में अनुपस्थित जिला युवा कल्याण अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, उद्यान अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश अध्यक्ष ने सीडीओ को दिए। बैठक में सदस्य मंजू देवी, सुधीर कुमार कुशवाहा, रामबाबू, मीना कुमारी, आशा देवी, नीतू सिंह, सुखदेव प्रसाद, रमा यादव, राजकुमार यादव, रामकुमार, जितवा, कैलसिया, प्रीति कुमारी, अंजना सिंह, नीलम देवी, अरविंद, राजभवन उपाध्याय, विनीतिका, असलम खां, खैरुन निशा, पुष्पा, आशा वर्मा, आराधना, आशा, राजेश शिवहरे, तिंदवारी ब्लाक प्रमुख अंकिता यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें