फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ओवरब्रिज पर गड्ढों से निकलना मुश्किल

Sat, 01 Aug 2026 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो न- 01 सीकेटीपी 24 ओवरब्रिज की सड़क पर खतरनाक गड्ढा। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय राजमार्ग 731ए पर कर्वी-राजापुर मार्ग पर बने ओवरब्रिज की सड़क कई स्थानों पर गड्ढों में बदल गई है। जगह-जगह खतरनाक गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन चालकों को दुश्वारी होती है।
विज्ञापन

यह ओवरब्रिज शहर के धनुष चौराहा से शंकर बाजार चकरेही चौराहे तक फैला है। यह शहर का एक प्रमुख मार्ग है, जिससे बड़ी संख्या में वाहन आवागमन करते हैं। इनमें जिला मुख्यालय से कौशांबी और फतेहपुर जाने वाले वाहन भी शामिल हैं। बारिश में यह सड़क कई स्थानों पर गड्ढे में तब्दील हो गई। यही नहीं सड़क में दरारें भी आ गई हैं।
नई बाजार निवासी पीडी गुप्ता कहते हैं कि जिले के अधिकारी रोजाना इस पुल से गुजरते हैं, फिर भी सड़क की जर्जर स्थिति को नजरअंदाज किया जा रहा है। पूर्व सभासद रमेश सोनी ने बताया कि दो स्थानों पर इतने बड़े गड्ढे हैं कि वाहन उनमें फंस जाते हैं। पूर्व सभासद नरोत्तम पांडेय ने भारी डंपरों को सड़क खराब होने का मुख्य कारण बताया। उन्होंने तत्काल मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

-
वर्जन
ओवरब्रिज की सड़क की देखभाल और मरम्मत की जिम्मेदारी सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय, प्रयागराज की है। सड़क की स्थिति सुधारने के लिए प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय को पत्र लिखा जाएगा।- जितेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें