फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ नटराज का हुआ दीक्षांत समारोह

विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। शहर के नटराज संगीत महाविद्यालय में ग्रीष्मकालीन प्रतिभा विकास कार्यशाला के समापन दिवस पर दीक्षांत समारोह मनाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ संगीतज्ञ मृदंग मार्तंड अवधेश द्विवेदी ने युवा प्रतिभाओं को संगीत से जुड़ी जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगीत और नृत्य जीवन के अनूठे पहलू हैं। सभी छात्र अपने विषयों का नियमित अभ्यास करें, जिससे उनकी प्रतिभा में निखार आ सके। कार्यक्रम के दौरान संगीत विभाग से खुशबू, आर्या गुप्ता, उमा, प्रियांशी सागर, पूर्ति, इवान सिंह, अनमोल, लक्ष्मी आदि ने भजनों को गाकर वातावरण को भक्तिमय बनाया। कथक गुरु लेखराज के निर्देशन में शिव वंदना, तराना जुगलबंदी, आओ राम भाव नृत्य, तीनताल में छात्राओं ने प्रस्तुति दी, तो सभागार में उपस्थित दर्शकों ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।
शिशु नृत्य की प्रस्तुति नृत्यांगना मानसी शुक्ला के निर्देशन में हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने बम बम भोले, ओ मेरी मां, पंजाबी नृत्य किया। नृत्यांगना देवांशी गुप्ता के निर्देशन में बृज की फूलों की होली, डैढि़या, कजरी लोक नृत्य व वंदे मातरम नृत्य की प्रस्तुति युवा छात्राओं ने की। इस मौके पर कलार्पण संस्था के कार्यकारी केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. शिवप्रकाश, निदेशक धनंजय सिंह, प्राचार्य अनुराधा सिंह, रानी दमेले, चंद्रशेखर तिवारी, आनंदकिशोर लाल, मनोज कुमार, योगेश कुमार, अर्चना पाठक, राजकुमारी गुप्ता, हरिनारायण मिश्रा, दीनदयाल सोनी, दयानंद, जयचंद्र, रामकेदार द्विवेदी, योगेश कुमार, सुखदेव, नंदकिशोर शुक्ला, रामस्वरूप राही सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें